फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

बारिश से सदर डिवीजन की बिजली व्यवस्था हुई बाधित

Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। शहर समेत जिले भर में सोमवार की देर रात हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था चौपट कर दी। सदर बिजली डिवीजन के दो केंद्रों से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं को कई घंटे बिजली का दंश झेलना पड़ा। कखावतू बिजली केंद्र से जुड़े 16 गांवों की तीन घंटे बिजली गुल रही। वहीं, दिबियापुर डिवीजन में बिजली का सकंट रहा। जिससे लोगों को सुबह पेयजलापूर्ति के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार की रात शहर के दो नंबर फीडर के एचटी लाइन पर आवास विकास परिषद के पास पेड़ गिर जाने से पूरे फीडर की आपूर्ति रात लगभग डेढ़ बजे से बंद रही। हालांकि रात में बिजली टीम ने चेकिंग करने का प्रयास किया लेकिन तेज बारिश के चलते उनका प्रयास विफल रहा। रात तीन बजे बारिश के थमने के बाद एक बार फिर से जेई विवेक खरे ने टीम के साथ एचटी लाइन की पेट्रोलिंग कराई। आवास विकास परिषद में एचटी लाइन पर एक पेड़ गिरा मिला। जिस पर कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर अलग और सुबह लगभग पांच बजे बिजली चालू हो सकी। आपूर्ति बाधित होने से इस फीडर से जुड़े लगभग तीन हजार उपभोक्ताओं को रात भर बिजली का संकट और सुबह पेयजलापूर्ति का दंश झेलना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, सदर डिवीजन के दो नंबर बिजली केंद्र कखावतू में बारिश के कारण 33 हजार केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। जिसके कारण रात लगभग एक बजे शुरू हुई बारिश के दौरान बंद हुई बिजली सुबह साढ़े छह बजे बहाल हो सकी। इस संबंध में जेई सुभाष यादव ने बताया कि कखावतू बिजली केंद्र पर आनेपुर बिजली केंद्र से जुड़ी 33 हजार केवीए की बिजली लाइन में फाल्ट होने से लाइन ब्रेक डाउन हो गई। जानकारी होने पर रात में ही फाल्ट को ढूंढा गया। जिसमें लगभग 12 किलोमीटर की लाइन की पेट्रोलिंग करते-करते बिजली कर्मचारियों को सुबह लगभग पांच बजे फाल्ट मिल सका। जिसमें आनेपुर बिजली केंद्र के पीछे एचटी लाइन का इंसुलेटर टूटा होने के कारण लाइन ब्रेक डाउन हो गई थी। दुरुस्त कराकर सुबह लगभग साढ़े छह बजे आपूर्ति बहाल की जा सकी। जिससे इस लाइन से जुड़े आधे शहर समेत 16 गांवों के साढ़े नौ हजार उपभोक्ताओं को पानी और बिजली की समस्या झेलनी पड़ी। वहीं, अजीतमल, बिधूना, अछल्दा, फफूंद, दिबियापुर, कंचौसी, रुरुगंज, मुरादगंज क्षेत्र में भी इक्का-दुक्का गांवों में बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार...
बारिश के कारण दो बिजली केंद्रों पर थोड़ी दिक्कत हुई थी। रात से ही टीमें फाल्ट ढूंढने में लगी थी। जिसको समय रहते दूर कराते हुए आपूर्ति बहाल करा दी गई।
- सूर्य प्रकाश, एक्सईएन सदर डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed