फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

छुट्टा पशुओं से खेतों से लेकर हाईवे तक खतरे में जान

Mon, 18 Oct 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 17एयूआरपी26- राष्ट्रीय राजमार्ग पर घूमते पशु - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के मार्ग हों या ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें। यही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी छुट्टा पशु झुंड में घूमते नजर आ रहे हैं। इन पशुओं के हमले से आए दिन लोग घायल हो रहे हैं। वहीं, खेतों में पशुओं के जाने से नष्ट हो रही फसलों के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी छुट्टा पशुओं से लोगों के निजात के प्रयास नहीं कर रहे हैं। जिससे यह छुट्टा पशु लोगों के लिए समस्या बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

गलियों से लेकर हाईवे तक इनकी दहशत है। रात के समय हाईवे पर छुट्टा पशुओं के बीच सड़क पर बैठे होने से दुर्घटनाएं हो जाती हैं। शहर में इटावा रोड, दिबियापुर रोड, जालौन रोड पर दिन के समय पशुओं को घूमते देखा जा सकता है। जिनकी संख्या छह से अधिक संख्या में होती है। सबसे अधिक समस्या पुरानी बस्तियों में है। जहां लोग इन पशुओं के हमले से शिकार हो रहे हैं। पशुओं के हमले के डर से बच्चों को घरों से निकलने से रोका जा रहा है। छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए जिम्मेदार भी लापरवाह बने हुए हैं। हर साल बजट भी पास होता है लेकिन लापवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

बच्चों को रहता है छुट्टा पशुओं से खतरा
कृष्ण मुरारी ने बताया कि गांव की गलियों में घूमने वाले छुट्टा पशुओं से बच्चों को खतरा बना रहता है। स्कूल जाने और लौटने के दौरान छोटे बच्चे के साथ जाना पड़ता है। आशीष दुबे ने बताया कि खेती की रखवाली करने के बाद भी छुट्टा पशु फसल उजाड़ देते हैं। रखवाली के दौरान उनकी ओर से हमले का डर रहता है। राजेश चौबे ने बताया कि गांव की नहीं कस्बों के बाजार में भी सांड़ हमला कर देते हैं। इनके विचरण पर रोक लगाई जानी चाहिए। छुट्टा पशुओं को लेकर बाजार में लोगों को सतर्क रहना पड़ता है। विनोद मिश्रा ने बताया कि छुट्टा पशुओं की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई। जिससे खतरे का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना-1
शनिवार की शाम पशुओं के हमले से गोविंद नगर निवासी सुरेश चतुर्वेदी घायल हो गए थे। जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। सुरेश ने बताया कि शाम को वह बाजार से घर बाइक से जा रहे थे। गोविंद गेट पर पशुओं के अचानक बाइक के सामने आने और पशुओं के हमले से वह घायल हो गए।

घटना-2
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी विनोद पांडे ने बताया कि रविवार की दोपहर वह सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहे थे। कानपुर रोड पर पशुओं को लड़ते देखा तो बाइक सड़क के किनारे खड़ी करने लगा। तभी एक पशु ने बाइक में आकर टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed