फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

सड़क सुरक्षा सप्ताह का हुआ शुभारंभ, नियमों का करें पालन

Sat, 25 Sep 2021 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 24एयूआरपी07- कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण कराते कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, मौजूद डीएम - फोटो : AURAIYA
औरैया। परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह (द्वितीय) का शुभारंभ लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाकर किया गया। कृषि राज्यमंत्री ने जिलेवासियों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ककोर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत रहे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन जरूरी है। चाहे वह जीवन में हो या सड़क पर, यातायात नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। कहा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। दुपहिया वाहन बिना हेलमेट न चलाएं। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह वाहन सड़कों को खराब कर रहे हैं। वाहन स्वामियों से यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। परिवहन विभाग को जागरूकता अभियान के दौरान ऑटो चालकों को नियमों की जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। 24 से 30 सितंबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों, चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। वाहन चालकों के आंखों की जांच के लिए शिविर लगेंगे। कार्यक्रम को विधायक बिधूना प्रतिनिधि देवेश शाक्य, एसपी अपर्णा गौतम, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने भी संबोधित किया। एआरएम आरएस चौधरी, डिपो कार्यालय सहायक आरएन दुबे, आरआई वलवंत सिंह, उत्सव तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed