{"_id":"614cc4db8ebc3e02624d2bd1","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6540197170","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरएम ने चलाया चेकिंग अभियान, बिना वर्दी मिले तीन को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरएम ने चलाया चेकिंग अभियान, बिना वर्दी मिले तीन को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। औरैया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वर्दी नजर आए दो चालक व एक परिचालक को चेतावनी देकर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं, बसों के बेहतर संचालन के लिए भी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस चौधरी ने गुरुवार की दोपहर कार्यालय में बैठने के बाद अचानक चेकिंग अभियान पर निकले। इस दौरान उन्होंने डिपो परिसर में खड़ी बसों को देख कर्मचारियों को संचालन के निर्देश दिए और कहा कि जिन रूटों पर सवारियां अधिक हैं उन रूटों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस दौरान दो चालक व एक परिचालक बिना वर्दी में बस में जाते देख एआरएम ने नाराजगी जताई। चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह वर्दी में आकर बसों का संचालन करें। ड्यूटी के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही चालकों को चेतावनी दी कि ड्यूटी के दौरान आगे से लापरवाही न बरतें। एआएम ने बताया कि सड़कों पर लगातार सवारियों की संख्या बढ़ रही है। जिसके चलते कई रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। वहीं, चालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आगे से नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।