{"_id":"60fda7768ebc3e583b1776cf","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp642383417","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवामित्र पोर्टल पर कराएं पंजीकरण, मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवामित्र पोर्टल पर कराएं पंजीकरण, मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना काल में बेरोजगार हुए तकनीकी जानकारों को सेवा योजना विभाग सेवा मित्र पोर्टल के माध्मम से रोजगार दिलाने जा रहा है। इसमें फ्रीज, एसी, कूलर, टीवी, मोबाइल और बिजली समेत कई अन्य कारीगर का पंजीकरण कराकर रोजगार पा सकेंगे। पोर्टल पर कारीगरों की सभी जानकारी अपडेट होगी। जिससे लोग घर बैठे इन्हें बुलाकर सुविधा का लाभ ले सकेंगे। सरकार की मंशा है कि इस तरह तकनीकी विशेषज्ञों को जहां एक ओर रोजगार मिलेगा, वहीं तमाम तरह के कार्यों के लिए इधर-उधर भटकने वाले लोगों को घर बैठे सुविधा मिलेगी।
सेवा मित्र पोर्टल पर तकनीकी जानकारी रखने वाले युवा पंजीकरण करा सकेंगे। पोर्टल पर अपना नाम पता, दक्षता को दर्ज कराना होगा। इससे प्रदेश भर में जिस किसी को भी इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मोबाइल रिपेयरिंग आदि की जरूरत होगी, उसे इनकी जानकारी फौरन मिल जाएगी। विभाग अभी ऐसे लोगों की जानकारी कर उनका पंजीयन कराएगा। इसके बाद लोगों को घर बैठे सुविधा मिलनी शुरू होगी। हर कार्य के लिए पोर्टल में समय और शुल्क दोनों ही निर्धारित होंगे। इससे न तो सेवाएं देने वाला ज्यादा वसूल कर सकेगा और न ही किसी माध्यम से ग्राहक ठगी का शिकार होगा। निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे मांगने पर ग्राहक को पोर्टल पर शिकायत का विकल्प भी दिया जाएगा।
पंजीकरण कराने वालों को देना होगा पुलिस सत्यापन रिपोर्ट
रोजगार के लिए पंजीकरण कराने के बाद संबंधित व्यक्ति का पुलिस सत्यापन होगा। इसमें किसी भी तरह के मुकदमे में पाए जाने पर पंजीकरण को निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं, सेवाएं देने के दौरान अगर ज्यादा पैसे या अधिक खर्च दिखाकर शुल्क दिखाने के आरोप में व्यक्ति पाया जाता है तो सरकार की ओर से उसे हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ वह सरकारी नौकरी के साथ ही किसी प्राइवेट संस्था में भी नौकरी नहीं पा सकेगा।
विज्ञापन
अधिकारी बोले
बहुत से लोग आईटीआई और विभिन्न विषयों का डिप्लोमा लेकर घूम रहे हैं। उनको रोजगार नहीं मिल रहा है। दूसरे लोग घर के बिगड़े सामानों की मरम्मत के लिए इधर-उधर भटकते हैं। ऐसे में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए इस पोर्टल को लांच किया जा रहा है।
-राजेश अवस्थी, जिला सेवा योजन अधिकारी