फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

तीन से पांच दिनों में उठ रहा कूड़ा, लोग परेशान

Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 23एयूआरपी39- जेसीज चौराहे से जालौन की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा गंदगी का ढ़ेर - फोटो : AURAIYA
औरैया। कागजों पर पालिका प्रशासन द्वारा हजारों घरों से हर रोज निकलने वाला कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है। लेकिन हकीकत में तीन से पांच दिनों में उठने वाले कूड़े से लोग परेशान हैं। इस समय हो रही बारिश और आने वाले बरसात के मौसम को लेकर लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने बताया कि आवारा जानवरों द्वारा कूड़े को बीच सड़क तक फैलाए जाने से राहगीरों को निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में कई मोहल्लों, मुख्य मार्गों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। जो पालिका द्वारा कराए जा रहे सफाई अभियान की पोल खोल रहे हैं। पालिकाधिकारियों द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन वार्डों में फैले कूड़े को लेकर सभासदों को जनता की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है। शहर के कई मुख्य मार्गों के किनारे बने नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। जो बारिश होने पर जाम होने के चलते जलभराव की स्थिति बन रहती है। कूड़ा न उठने से परेशान लोग बार-बार पालिकाधिकारियों से समस्या निस्तारण की मांग कर रहे हैं लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सीन - एक
रोडवेज बस स्टैंड के सामने यह गंदगी फैली हुई है। यहां के दुकानदारों ने बताया कि पिछले चार दिनों से यह गंदगी यहां पर पड़ी है। इसके अलावा भी कुछ दूरी पर गंदगी के दो ढेर देखने को मिले। यही नहीं रोडवेज परिसर में किनारे की ओर भी गंदगी के ढेर देखने को मिले। दुकानदारों ने बताया कि गंदगी के ढेर लगे होने के चलते यात्रियों को बसों में चढ़ने व उतरने में दिक्कत होती है। तो वहीं कूड़े के ढेर के कारण लोग परेशान भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन - दो
जेसीज चौराहा से जालौन चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। तो वहीं कई स्थानों से लगभग छह दिनों पहले निकाला गया कूड़ा भी सड़क किनारे रखा है। जिसके चलते वहां निवास करने वाले लोगों और राहगीरों दोनों को दिक्कतें हो रहीं हैं। निवास करने वाले लोगों ने बताया कि दुर्गंध के चलते उन्हें अधिक परेशानी हो रही है। बारिश होने पर बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
सीन- तीन
जमालशाह मोहल्ले में लोगों ने बताया कि हैंडपंप खराब हुए सालों बीत गए हैं। पालिका के सफाई कर्मियों ने इस जगह को कूडे़ का स्थान बना लिया है। जहां कूड़ा डाला जाता है। लेकिन सफाई कभी-कभी ही होती है। पिछले तीन दिनों से यहां सफाई नहीं हुई है। जिससे मोहल्ले की गलियों में गंदगी जमा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहल्ले की अधिकांश गलियां ऊंची होने से वहां जलभराव होता है। जिससे सड़क पर भरने वाला पानी घरों में जाने से लोग परेशान होते हैं।

अधिकारी बोले
पालिका द्वारा सफाई कर्मियों की टीमों को क्षेत्र में सफाई के लिए लगाया गया है। नालों की सफाई का काम भी जोरों पर है। सभी सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि कूड़ा प्रतिदिन उठाएं। कहीं कूड़ा डंप न होने दें। यदि कहीं कूड़ा जमा है। तो टीम भेजकर सफाई कराई जाएगी।
- बलवीर सिंह, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed