{"_id":"60f9ba1a8ebc3e6ce1030557","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp641814767","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो22एयूआरपी 20- घटना की जानकारी देतीं मृतक की नानी बसंती देवी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर में किराए के मकान में रह रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। बड़े भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहल्ला गोविंद नगर में ट्रक चालक आसू पुत्र सुरेश चंद्र सैनी किराए के मकान में रहते हैं। उनके साथ छोटा भाई हिमांशु (24) भी रहता था। आशू ट्रक चलाने गया था। बुधवार शाम को वह कमरे पर लौटा तो हिमांशु का शव रोशनदान से रस्सी के फंदे पर फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर पहुंची मृतक की नानी बसंती देवी ने बताया कि हिमांशु की मां की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। वह लड़कों को साथ रखता नहीं है। हिमांशु कोई काम नहीं करता है। उसके पास खाने के लिए भी पैसे नहीं थे। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे उनके (नानी) घर खाना खाने गया था। आज भी खाने के लिए उसका इंतजार कर रही थी। शाम को उसकी मौत की सूचना मिली।