फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

सड़क में गड्ढ़ों से सांसत में है जान, ध्यान नहीं दे रहा विभाग

Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 22एयूआरपी11- बीबीएस अकादमी से आगे बीच सड़क में खतरे का सबब बन रहा गहरा गड्ढ़ा - फोटो : AURAIYA
औरैया। शेरगढ़ घाट जाने वाले जालौन रोड पर गड्ढ़ों की भरमार से दो पहिया व छोटे चार पहिया वाहन स्वामियों की जान सांसत में पड़ी हुई है। बरसात के दौरान गड्ढ़ों में पानी भर जाने से उसमें फंसकर वाहन स्वामी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बावजूद इसके संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग बिल्कुल अनजान बना हुआ है। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बिलराया-पनवाड़ी स्टेट हाईवे पर शहर में जालौन चौराहे से शेरगढ़ घाट जाने वाले मार्ग पर कई बड़े-बड़े गड्ढ़े बने हुए हैं। इन दिनों बरिश का मौसम जारी है। जिससे इन गड्ढ़ों में पानी भर जाने से यह दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को दिखाई नहीं देते। जिससे इनमें वाहन फंसने से लोग चुटहिल हो रहे हैं। बुधवार देर शाम जालौन चौराहे के पास दो पहिया वाहन से कानपुर की तरफ जा रहे दंपती की बाइक सड़क पर गड्ढ़े में फंसने से वह गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों ने उन्हेें उठाकर बिठाया। जहां थोड़ी देर बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले बीबीएस अकेदमी से थोड़ा आगे बीच सड़क में बने बड़े गड्ढ़े में ट्रक के फंसने से वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एचटी लाइन के पोल से टकरा गया था। जिससे पोल टूटकर गिर गया था। इससे बड़ा हादसा होने से टला था। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को न हो। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी जल्द गड्ढ़ा बंद करने की बात कहकर पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
गड्ढ़ों को भरे जाने के लिए सामग्री की व्यवस्था कर ली गई है। बारिश बंद होने पर ही गड्ढ़ों को भरवाया जा सकेगा। संभवत: एक-दो दिन में यह काम करवा दिया जाएगा। - अनिल कुमार जाटव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed