{"_id":"60cb94398ebc3e2d6c6445d6","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp63482315","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, एक संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, एक संक्रमित मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को गुरुवार को मिली जांच रिपोर्ट में एक संक्रमित मिला है। अस्पतालों में भर्ती दो लोग बीमारी से जंग जीतकर स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में एक्टिव केस 34 हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को शहर से सटे गांव खानपुर निवासी एक 18 वर्षीय युवक की सैंपल रिपोर्ट मिलने पर वह संक्रमित मिला। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार 183 पहुंच गई है। दो मरीजों के स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या 9969 हो गई। 183 लोगों की अभी तक जान जा चुकी है। अब जिले में एक्टिव केस 34 हैं।
उन्होंन बताया कि संक्रमण कम होने से जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 19 हो गई है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या सात है। जिले के बाहर के प्राइवेट कोविड अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों की संख्या 31 है। जिले में स्थित चिचौली कोविड अस्पताल एल-टू रिक्त हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले भर में 1700 सैंपल लिए। सैफई लैब से अब 519 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रही है। लोगों को बिना वजह घर से न निकलने की सलाह दी जा रही है। साथ ही मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।