{"_id":"60a94e9d8ebc3e6ac8607472","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6298763139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में राड से हमला, वृद्ध की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में राड से हमला, वृद्ध की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शुक्रवार रात जमीन के विवाद में दबंगों ने एक वृद्ध पर लोहे की राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलने पर परिजनों ने उन्हें 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में वृद्ध को कानपुर रेफर कर दिया। घटना में पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित जयकरन सिंह ने बताया कि 21 मई की रात लगभग नौ बजे उसके पिता शिववीर सिंह (60) पुत्र स्व.राजाराम पड़ोसी गांव धमसेनी से निमंत्रण खाकर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के लिए मुड़े, तभी सत्यनारायण यादव पुत्र हाकिम सिंह, कपिल पुत्र सत्यनारायण, गजेंद्र यादव पुत्र रामबाबू व बाबू सिंह पुत्र रामबाबू ने पिता के ऊपर लोहे की राड से सिर पर हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे बेहोश होकर गिर गए। इस पर आरोपियों ने उन्हें मरा समझकर भाग गए। इस बीच गांव के अन्य लोगों की नजर उन पर पड़ी। गांव वालों ने उन्हें देखा तो तत्काल परिजनों को सूचना दी।
पुत्र ने बताया कि वह मौके पर पहुंचा और तथा गंभीर हालत में पिता को 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। पुत्र जयकरन ने बताया कि घटना के पीछे घर के सामने की जमीन को लेकर तीन साल से आरोपियों के साथ एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस संबंध मे सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।