{"_id":"60a7f7838ebc3e86621278ce","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp629685659","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली खंभे पर चढ़े विक्षिप्त युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली खंभे पर चढ़े विक्षिप्त युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला(औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव नौसारा निवासी एक विक्षिप्त युवक बिजली आपूर्ति के दौरान पोल पर चढ़ गया। जिससे पोल पर लगे ट्रांसफार्मर के तार छू जाने से करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस वापस लौट गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम नौसारा निवासी लक्ष्मण सिंह (32) पुत्र रामसेवक मानसिक रूप से बीमार था। शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे घर पर अकेला था। इसी बीच वह घर से निकल कर सामने लगे बिजली के खंभे पर चढ़ गया। जहां खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर के तारों में करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही युवक खंभे से नीचे आ गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना पुलिस व बिजली विभाग को दी। जिस पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार चेक कर बिजली आपूर्ति सुचारू की।
मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक पान सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ब्रजेश ने लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम न कराने को कहा। जिस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।