{"_id":"60a6a0708ebc3edc831f1b37","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6294953161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार की मौत, 32 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार की मौत, 32 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना से संक्रमितों की मौत हर दिन देखने को मिल रही है। जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को चार संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 32 नए केस जांच में पाए गए हैं। विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी मौत का आंकड़ा कम होता नजर नहीं आ रहा है।
आंकड़े बता रहे हैं कि अधिकारी कुछ भी बोलें लेकिन महकमे में अव्यवस्था कहीं न कहीं हावी है। जो कोरोना संक्रमित मरीजों की जान से खेल रही हैं। गुरुवार को जिले में चार संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 158 जा पहुंचा है। यह दोपहर तीन बजे तक की स्थिति रही। जबकि जिले में 32 नए केस मिले हैं। जिसके चलते अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9934 हो गई है। अधिकारी नए केसों में आई कमी से खुश तो हैं लेकिन मरने वालों के आंकड़ों से उनकी नींद उड़ी हुई है। वहीं, गुरुवार को जिले में 67 मरीजों ने जंग जीती। अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 8925 हो गई है। तो वहीं सक्रिय केस अब 893 रह गए हैं।
20 दिन में कोरोना से 67 मौत
मई माह के 20 दिनों में अब तक 67 मौतें हो चुकीं हैं। खास बात तो यह है कि न बेड की कमी और न ही ऑक्सीजन की। गंभीर मरीजों को दिए जाने वाले रेमडेसिविर भी पर्याप्त मात्रा में है। फिर भी मई माह में प्रतिदिन तीन मरीजों की मौत का आंकड़ा रिकार्ड में हैं। जो पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में बने कोविड अस्पताल में 31 गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले के बाहर के 20 कोविड अस्पतालों में 28 गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों की संख्या 902 रह गई है। लखनऊ लैब से अब 954 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
कोरोना से मौत
दिनांक मौत
01 मई 5
02 मई 5
03 मई 6
04 मई 2
05 मई 4
06 मई 6
07 मई 4
08 मई 1
09 मई 1
10 मई 3
11 मई 6
12 मई 2
13 मई 5
14 मई 3
15 मई 2
16 मई 3
17 मई 2
18 मई 0
19 मई 3
20 मई 4
कुल 67