फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

एचटी लाइन में फाल्ट होने से 24 घंटे ठप रही 12 गांवों की बिजली आपूर्ति

Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
कंचौसी (औरैया)। बारिश ने कंचौसी कस्बे में बिजली का संकट खड़ा कर दिया है। बिझाई गांव में हाईटेंशन लाइन लाइन में देर रात फाल्ट होने से 12 से ज्यादा गांवों में 24 घंटे बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम छह बजे अचानक मौसम के मिजाज में आए परिवर्तन के चलते आसमान में घटाएं छा गईं। कस्बा कंचौसी में बारिश और तेज हवाओं की वजह से की वजह से ढिकियापुर गांव में बिजली लाइन के इंसुलेटर में आग लग गई। सूचना मिलते ही बिजली कर्मियों ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद जैसे ही दोबारा आपूर्ति की गई तो बिझाई गांव में निकली एचटी बिजली लाइन में रात में फाल्ट हो गया। जिससे पूरी बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। जिसके चलते बिहारीपुर उपकेंद्र से संबद्ध गांव बिहारीपुर, चमरौआ, कंचौसी बाजार, ढिकियापुर, जमौली, घसाका पुरवा सहित 12 गांवों की बिजली पूरी तरह से गुल हो गई। 24 घंटे से बिजली गुल होने से लोगों के मोबाइल चार्जिंग के अभाव में बंद हो गए। वहीं, लोगों को पानी के लिए भी भटकना पड़। इस संबंध में एसडीओ राजेश वर्मा ने बताया बिझाई गांव में रेलवे लाइन के पास फाल्ट हो गया है। कर्मचारियों को लगाकर फाल्ट को दुरुस्त किया जा रहा है। रात साढ़े आठ बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

तार टूटने से आठ घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
औरैया। शहर में मंगलवार की देर रात शुरू हुई बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते सुबह लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। इसके साथ ही एक नंबर फीडर का इंसुलेटर फट जाने से देर रात गई बिजली आपूर्ति सुबह आठ बजे बहाल की जा सकी। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे गई बिजली शाम तक नहीं आई
अजीतमल। असेनी से अजीतमल आई 33 केवी बिजली लाइन में दिबियापुर रेलवे लाइन के पास हुए फाल्ट के चलते सुबह चार बजे गई बिजली आपूर्ति शाम तक सुचारू नहीं हो सकी। जिसके चलते अजीतमल व अटसू क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। लोग बाल्टी लेकर हैंडपंपों पर लाइन लगाए देखे गए। गनीमत रही मौसम ठंडा होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत रही, नहीं तो बिजली बिना लोग बेहाल हो जाते। अजीतमल के उपखंड अधिकारी विनोद शुक्ल ने बताया कि जेई राजवीर ने टीम के साथ लाइन की पेट्रोलिंग कर दिबियापुर के पास फाल्ट ढूंढ लिया। जल्द ही लाइन दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed