फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

52 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 09 Apr 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर जिले में बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को 52 संक्रमित मरीज मिले। गेलगांव में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को 52 नए संक्रमित मरीज मिले और सात मरीजों के कोरोना से जंग जीतने पर जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 184 हो गई है। संक्रमण को देखते हुए जिले में छह नए हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। संक्रमितों में 177 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि केजीएमयू लखनऊ में एक, जीएसवीएम कानपुर में दो, रामा मेडिकल कानपुर में एक गंभीर संक्रमित मरीज का उपचार जारी है। स्वास्थ्य टीमों ने आरटीपीसीआर के कुल 781 और एंटीजन के कुल 983 सैंपल लिए। सैफई लैब से अब 1031 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित
भाग्यनगर ब्लॉक के अंतर्गत गेलगांव में 26, एनटीपीसी में दो, गांव दहगांव में एक, औरैया शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में तीन, गुरुहाई मोहल्ला में दो, मोहल्ला नरायनपुर में दो, तिलक नगर में एक, दयालपुर चौराहा के निकट एक, सदर ब्लॉक के गांव उडनपुरा में एक, 100 शय्या अस्पताल चिचौली में एक, चिरुहली में एक, धौरेरा में एक, अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिजौली में एक, बाबरपुर में दो, अछल्दा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कस्बा अछल्दा में चार, बिधूना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कस्बा नवीन बस्ती में एक, लोहामंडी में एक, ऐरवाकटरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कस्बा ऐरवाकटरा में एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed