फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस के साथ बनेगे आधार कार्ड निकलेगी खतौनी

Thu, 01 Apr 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। जिले के परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आधार कार्ड, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र व खतौनी बनवाने की सुविधा मिलेगी। एक ही छत के नीचे लोगों को सुविधा मुहैया हो इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर (जन सुविधा केंद्र ) खोला जाएगा। अपर परिवहन आयुक्त(आईटी) ने जगह उपलब्ध कराने का ब्यौरा मांगा है। मई माह की शुरुआत से लोगों को यह सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरकार ने आधार कार्ड बनाने का काम प्राइवेट एजेंसी से हटाकर सरकारी विभाग, सरकारी कंपनी को सौंपा है। इसी के तहत अब कॉमन सर्विस सेंटर(जनसेवा केंद्र) भी सरकारी विभाग में खोले जा रहे हैं। एक ही छत के नीचे लोगों को सुविधाएं मुहैया हो सकें। इसके लिए परिवहन विभाग को चुना गया है। यहां जिले भर के लोग अधिकांश संख्या में वाहनों का पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचते हैं, इसलिए इसे अहम माना गया है। अपर परिवहन आयुक्त(आईटी) देवेंद्र कुमार ने एआरटीओ को पत्र जारी कर विभाग को जगह उपलब्ध कराने का ब्योरा मांगा है। जिससे शासन की मंशा को फलीभूत किया जा सके।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर दो, जिले में एक केंद्र होगा
अपर परिवहन आयुक्त (आईटी) के पत्र में कहा गया है कि मंडल मुख्यालय के परिवहन विभाग में दो तथा जिले स्तर पर एक जनसुविधा केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए 8 वर्ग मीटर का एक कमरा, आवेदकों के बैठने व खड़े होने की व्यवस्था परिवहन विभाग को करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन और जमा होंगे शुल्क
परिवहन विभाग में खुलने वाले जनसेवा केंद्र खुलने के बाद लोग ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ ही शुल्क भी जमा कर सकेंगे।

जगह की हो रही तलाश
शासन से जन सुविधा केंद्र खोले के लिए जगह का ब्योरा मांगा गया था। जगह कम होने का हवाला देकर रिपोर्ट भेजी गई है। इसके बाद भी केंद्र खोले जाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जिससे शासन की मंशा के अनुरूप लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
-रमेश चंद्र श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed