{"_id":"60660ee38ebc3ec44553004b","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6210076193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक सिटी में प्लाट अब निवेश मित्र पोर्टल के जरिए मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक सिटी में प्लाट अब निवेश मित्र पोर्टल के जरिए मिलेंगे
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट प्लास्टिक सिटी दिबियापुर में प्लॉट अब निवेश मित्र पोर्टल के जरिए प्राप्त किए जा सकते हैं। यह जानकारी सीईओ एट यूपीएसआईडीए के ऑफीसियल ट्विटर हैंडल के जरिए साझा की गई। बुधवार को गेल और यूपीएसआईडीए के बीच ऑनलाइन एमओयू साइन होने के बाद प्लास्टिक सिटी के तेजी के साथ विकसित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बुधवार को देर शाम सीईओ एट यूपीएसआईडीए के ऑफीसियल ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा की गई। इसमें बताया गया कि भविष्य में प्लास्टिक सिटी के निवेशकों को आकर्षित करने एवं सुविधाएं देने के लिए गेल के साथ एक एमओयू साइन हुआ। प्लास्टिक व्यवसायियों को आमंत्रित करते हुए लिखा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्लॉट उपलब्ध हैं। बता दें कि बुधवार को गेल निदेशक विपणन ईएस रंगनाथन एवं उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू में गेल से रियायती दरों पर कच्चा माल, गैस की उपलब्धता, ज्यादा से ज्यादा निवेश के लिए इन्वेस्टर मीट का आयोजन करने, भारत सरकार से प्लास्टिक सिटी का दर्जा मिले और जरूरी अनुदान स्वीकृत हो आदि मुद्दों पर सहमति बनी है।
कब्जा मुक्त होने के बाद व्यवसायी ने फरवरी में किया था भूमि पूजन
दिबियापुर (औरैया)। गत 14 फरवरी को डीएम सुनील कुमार वर्मा, एडीएम रेखा एस चौहान, एसपी अपर्णा गौतम ने यूपीएसआईडीसी की जमीन पर लोगों द्वारा उगाई गई फसल को जुतवाकर कब्जा मुक्त करा लिया था। यहां 50 एकड़ से अधिक भूमि को खाली करा ली गई थी। इसके साथ ही 20 फरवरी को पहले कब्जेदार हिमांशु दीक्षित ने आवंटित भूमि पर भूमि पूजन किया था। इसके पहले अक्तूबर 2020 में प्लास्टिक सिटी दिबियापुर को लेकर केंद्र सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में रसायन एवं पेट्रोकेमिकल विभाग के सचिव आरके चतुर्वेदी द्वारा पत्र लिखा गया था। इन सभी प्रक्रियाओं के चलते लोगों में उम्मीद जगी थी कि अब प्लास्टिक पार्क विकसित होगा और जिले के विकास को पंख लग सकेंगे।