{"_id":"60660c1f8ebc3eda731ba1a2","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp621005950","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन क्रय केंद्रों पर नहीं सकी बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन क्रय केंद्रों पर नहीं सकी बोहनी
विज्ञापन
®v
- फोटो : AURAIYA
औरैया। गेहूं खरीद के पहले दिन क्रय केंद्रों पर बोहनी तक नहीं हुई। डिप्टी आरएमओ ने शहर के मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एफसीआई का केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी को नियमित सेंटर खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पिछले वर्ष 15 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई थी। इस बार एक अप्रैल से खरीद शुरू कर दी गई है। खेतों में अभी गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। विभाग दस अप्रैल के बाद केंद्रों पर गेहूं आने की संभावना जता रहा है। पहले दिन डिप्टी आरएमओ सुधांशु शेखर चौबे ने शहर की गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के दो केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्रों पर गंदगी मिलने पर मंडी सचिव व एएमओ को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डिप्टी आरएमओ ने साधन सहकारी समिति गोहना-खानपुर केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।
11 और क्रय केंद्रों को मिली स्वीकृति
औरैया। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने 11 और नए क्रय केंद्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब क्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। शासन ने इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य तय नहीं किया है।
विज्ञापन
जिम्मेदार बोलीं
दस अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं आने की संभावना है। इन दिनों किसान गेहूं की कटाई में लगे हैं। क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। 11 और नए केंद्र स्वीकृत किए गए हैं।
- रेखाएस चौहान, एडीएम वित्त एवं राजस्व