फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

नेशनल बॉडी बिल्डिंग में रोहित को पांचवां स्थान

Fri, 05 Mar 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 05एयूआरपी21- प्रतियोगिता में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले रोहित (बीच) में व मौजूद प्रतियोगि - फोटो : AURAIYA
औरैया। बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से दिल्ली में नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में जिले के रोहित ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दिल्ली के विकास प्रथम और बिजनौर के नईम द्वितीय रहे।
विज्ञापन

न्यू दिल्ली के ईस्ट आफ कैलाश स्थित संत नगर इस्कॉन टेंपल ऑडिटोरियम में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी को किया गया। जिसमें देशभर के 300 से अधिक बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में जिले के गांव सराय महाजनान रुरुगंज निवासी रोहित यादव पुत्र भूप सिंह यादव भी प्रतिभागी रहे। सीनियर 70 किलो भार वर्ग में मुकाबले में रोहित यादव ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। रोहित यादव को ट्रॉफी और खिताब देकर नेशनल चैंपियन गोपाल नायडू एवं अंबर फातिमा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

रोहित यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच टाइगर भाई को दी। रोहित ने बताया कि उसके पिता भूप सिंह यादव खेती करते हैं। खेती से घर का गुजारा नहीं होता था, तो उसने बिधूना कस्बे में आरएससी फिटनेस क्लब खोला। यहां वह युवाओं को तैयार कर रहे हैं। उनकी इस सफलता पर गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और बिधूना कस्बावासियों ने रोहित को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाइट में खर्च होता हर महीने 15 से 20 हजार रुपये
बताया कि डाइट में हर महीने 15 से 20 हजार रुपये खर्च होता है। जब प्रतियोगिता में प्रतिभाग का समय आता है तो डाइट में 50 से 60 हजार रुपये खर्च होते हैं। प्रतिदिन डाइट में 30 अंडे, एक किलो चिकन उबला हुआ, प्रोटीन, बीबी एए, ग्लूटामाइन, किशमिश, बादाम, ग्रीन सलाद, सलाद अन्य पौष्टिक आहार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed