फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

दबंगो ने खांदी काटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 04डीबीआरपी21 - खांदी कटने से खेतों में भरा पानी। - फोटो : AURAIYA
सहायल (औरैया)। गांव पंचायत असू के मजरा देवकान पुरवा से होकर गुजरे रजबहा की खांदी दबंगों ने काट दी। इससे सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा तो किसानों ने जेसीबी मंगाकर खांदी बंद कराई।
विज्ञापन

गांव देवकान पुरवा निवासी किसान विवेक यादव, सुरेंद्र कुमार, रामसिंह, महेंद्र सिंह, छोटे, राजबहादुर, बलवान ने बताया कि बुधवार देर रात कुछ दबंगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर अपने खेत में पानी लगाने के लिए रजबहा की खांदी काट दी। सबलपुर, सहायल, लहरापुर, धुपकरी आदि गांवों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसानों ने खेतों में पानी भरा देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना तहसील प्रशासन से लेकर नहर विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन कोई अधिकारी किसानों की परेशानी देखने तक नहीं आया। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। देवकान पुरवा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इधर, दिबियापुर स्थित सिंचाई विभाग औरैया के अधिकारियों का कहना है कि यह रजबहा पश्चिमी इलाहाबाद ब्रांच (कानपुर ब्रांच) से संबंधित है।
विज्ञापन

किसानों का छलका दर्द
किसान संजू ने बताया कि रजबहा की खांदी काटने से 18 बीघा गेहूं के खेतों में पानी भर गया है। किसान विनोद ने बताया कि रजबहा के किनारे 13 बीघा गेहूं की फसल थी। इससे पूरी फसल में पानी भर गया। कुंवर बहादुर ने बताया कि 25 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। तहसील प्रशासन से शिकायत के बावजूद कोई भी अधिकारी नहीं आया। राकेश कुमार ने बताया कि 20 बीघा गेहूं की फसल में पानी भरने से फसल बर्बाद होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजे के लिए लिखा जाएगा
खांदी कटने की जानकारी नहीं है। मुआवजे के संबंध में पीड़ित किसान लिखकर दें, संबंधित विभाग को लिखा जाएगा। - राशिद अली, एसडीएम बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed