फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

आरक्षण आवंटन का काम अंतिम चरण में

Mon, 01 Mar 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण आवंटन का काम अंतिम चरण में है। संभावना है कि दो मार्च को सूची का प्रकाशन हो जाएगा। इसके बाद लोग आपत्तियां कर सकेंगे।
विज्ञापन

पंचायत राज विभाग ने ग्राम पंचायत प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य पद, जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण आवंटन का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। सूची का सत्यापन किया जा रहा है कि शासनादेश के विपरीत कोई आवंटन तो नहीं हुआ। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण आवंटन को पूरा करने का मंथन किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग के अधिकारी आरक्षण आवंटन को लेकर शासनादेश के हर बिंदु पर गौर कर रहे हैं, ताकि आरक्षण जारी होने के बाद किसी तरह के विवाद की स्थिति पैदा न हो। शासनादेशों के निर्देशों के अनुसार दो और तीन मार्च सूची प्रकाशित करने की तिथि है। सूची प्रकाशित होने के बाद तीन दिन का समय आपत्ति करने के लिए दिया जाएगा। मिलने वाली आपत्तियों का निस्तारण कमेटी करेगी। इसके साथ ही आपत्तियों का निस्तारण कैमरों की निगरानी में होगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
शासन के निर्देशों के मुताबिक आरक्षण का आवंटन किया जा रहा है। दो या तीन मार्च को सूची का प्रकाशन कर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 मार्च तक सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। आरक्षण आवंटन का काम लगभग अंतिम चरण में है। किसी तरह के विवाद की स्थिति न रहे इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप वर्मा, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी
आंकड़े एक नजर में
पद संख्या
ग्राम प्रधान पद 477
ग्राम पंचायत सदस्य पद 5909
क्षेत्र पंचायत पद 580
जिला पंचायत सदस्य 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed