फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

परीक्षा केंद्रों की शिकायत परिषद की ई-मेल पर कर सकते

Wed, 17 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षा के लिए जिला समिति ने केंद्रों का ऑनलाइन निर्धारण कर दिया है। अब छात्र, अभिभावक, प्रबंधक या प्रधानाचार्य इन केंद्रों पर फिर आपत्ति भेज सकते हैं। इसका निस्तारण बोर्ड सचिव व सभापति करेंगे और केंद्रों की अंतिम सूची 22 फरवरी को जारी होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 21 जनवरी को जारी शासनादेश के अनुसार केंद्रों में बदलाव किया गया है। जिले ने सोमवार देर शाम अपने यहां की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। शासन ने अब भी छात्र, अभिभावक, प्रबंधक या फिर प्रधानाचार्यों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया है। वे अब परिषद की वेेबसाइट पर 18 फरवरी तक आपत्ति कर सकते हैं। निस्तारण बोर्ड सचिव व सभापति करेंगे। 22 फरवरी को अंतिम सूची जारी होगी। डीआईओएस मदन पाल सिंह ने बताया कि केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। छात्र, अभिभावक, प्रबंधक या फिर प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर सूचना अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed