{"_id":"60ae92878ebc3e6dc33988f6","slug":"auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp6305896139","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने पिता पर लगाए गए आरोप नकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी ने पिता पर लगाए गए आरोप नकारे
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव से अपने छोटे भाई के साथ लापता हुई किशोरी ने नए सिरे से न्यायालय में बयान कराए जाने की मांग की है। किशोरी ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया है। पूर्व में अपने पिता पर कई आरोप लगाने वाली किशोरी का कहना है कि वह युवक के दबाव में आरोप लगा रही थी।
विगत 23 मार्च को एक गांव निवासी किशोरी अपने छोटे भाई के साथ अचानक लापता हो गई थी। पुलिस ने अप्रैल में किशोरी को उसके भाई के साथ दिबियापुर से ही खोज निकालने का दावा किया था। न्यायालय में दिए गए बयान में किशोरी ने गांव भग्गा का पुर्वा निवासी एक युवक के साथ जाने की बात कही थी। किशोरी ने पिता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। पुलिस ने न्यायालय में किशोरी के बयान कराए। न्यायालय में भी किशोरी अपने बयानों पर कायम रही। किशोरी ने युवक पर किसी प्रकार के कोई आरोप नहीं लगाए थे। किशोरी और उसके भाई को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने में पुलिस ने भग्गा का पुर्वा निवासी युवक को जेल भेज दिया था। किशोरी को उसकी बड़ी बहन के सुपुर्द कर दिया गया था। अब किशोरी ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बताया कि युवक के दबाव में ही वह पिता पर आरोप लगा रही थी। किशोरी ने न्यायालय में दोबारा बयान कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर ही न्यायालय में दोबारा बयान संभव है। उच्चाधिकारियों का जैसा आदेश होगा किया जाएगा।