फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,auraiya

गांव-गांव पहुंचेगा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान

Thu, 31 Dec 2020 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,auraiya
औरैया। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकथाम एवं जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एमपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में जनवरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसमें खेलकूद प्रतियोगिताएं, कन्या जन्म उत्सव मनाना, सेमिनार करना, 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना शामिल हैं। अपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की पहुंच गांव स्तर तक होनी चाहिए। बाल विवाह रोकने के उपायों पर भी चर्चा हुई। जिला बाल शिक्षण समिति की बैठक में स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से करने, आवश्यकता वाले बच्चों के परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। ईंट भट्ठा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर विशेष निगाह रखी जाए। कहीं भी कोई बाल श्रमिक काम करता हुआ नहीं पाया जाए। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी आवेश कुमार सिंह, महिला कल्याण विभाग कर्मचारी, पीटीओ रेहाना बानो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed