फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news,auraiya

दिल्ली में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 31 Dec 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
auraiya news,auraiya
रोते बिलखते परिजन व लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। दिल्ली में युवक की बुधवार को मौत हो गई। गुरुवार को पत्नी शव लेकर गांव पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फफूंद के गांव रानीपुर निवासी नवी बक्श का 26 वर्षीय पुत्र यासीन उर्फ बबलू दिल्ली में बच्चों के वाकर बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं, शेरपुर चौक बिहारीपुर में पत्नी शबनम व छह वर्षीय पुत्र आहिल के साथ किराये पर रहता था। बुधवार की शाम फैक्ट्री से घर आते से तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर के आने से पहले ही यासीन की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर पत्नी शव लेकर गांव पहुंची तो परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पिता नबी बक्श की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फफूंद थानाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव में ही की थी शादी
बबलू की शादी गांव रानीपुर के ही निवासी हमीद खां की पुत्री शबनम से वर्ष 2013 में शादी हुई थी। बुधवार की शाम मौत होने की सूचना बहू शबनम ने गांव में मृतक के परिजनों को नहीं दी थी। सूचना जयपुर में काम कर रहे छोटे भाई गुलजार ने फोन करके दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक की थी बात
मां हाजिरा बेगम ने बताया कि मौत से पहले बबलू ने उससे फोन पर रोते हुए लगभग आधे घंटे बात की थी। इसके बाद उसने बहू शबनम से बात करके बबलू से हुई बातों का जिक्र किया था। बहू ने उन्हें कोई बात न होने की तसल्ली दी थी। जवान बेटे का शव देख मां व पिता नवी बक्श के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed