{"_id":"6240a36c3eae2d22322ac399","slug":"auraiya-news-15-injured-including-police-personnel-in-road-accidents-auraiya-news-knp687842366","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग थाना व कोतवाली क्षेत्र के तहत हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग थाना व कोतवाली क्षेत्र के तहत हुआ हादसा
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक पुलिस कर्मी समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से आठ लोगों को सैफई रेफर कर दिया गया।
देवकली चौकी क्षेत्र में जालौन जिले के गांव शंकरपुर निवासी रवि की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। वह अपनी बहन बबली को लेकर ससुराल अजीतमल क्षेत्र के गांव भदसान जा रहा था।
पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सुरान रोड पर गांव जौरा निवासी अखिलेश, हीरा एक मकान में लिंटर डालने का काम करके वापस ऑटो से लौट रहे थे।
विज्ञापन
शाम लगभग पांच बजे अचानक ऑटो का अगला पहिया निकल गया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ऑटो सवार दोनों मजदूर दबकर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से डॉक्टरों ने दोनों को सैफई रेफर कर दिया। तीसरी घटना में बूढ़ादाना निवासी रिशू बाइक से अविराल के साथ ट्रैक्टर के उपकरण लेने के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र की इंडियन आयल चौकी क्षेत्र तहत एक दुकान पर गया था।
जहां से लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। चौकी पुलिस ने दोनों घायलों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया।
आनेपुर स्थित साईं मंदिर के सामने हाईवे पर हुई चौथी घटना में इटावा से कानपुर जा रहा एक ट्रक का चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा, ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में चालक खानपुर निवासी जुनेद व क्लीनर दानिश और फैज घायल हो गए।
घायलों को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गया। पांचवीं घटना में सिखराना गांव निवासी अर्चना पति राम नरेश और बच्चों के साथ बाइक से अपने घर जा रहीं थीं।
चिरूहुली के सामने उनकी बाइक में हाईवे पर एक ऑटो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती व बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से डॉक्टरों ने गंभीर घायल अर्चना को सैफई रेफर कर दिया। वहीं छठवीं मार्ग दुर्घटना में मूसानगर थाना में तैनात उप निरीक्षक इटावा निवासी उदयवीर सिंह बाइक से रविवार की दोपहर दिबियापुर अपनी बहन के यहां जा रहे थे।
बिरिया गांव के सामने उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल उप निरीक्षक को 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पैर में गंभीर चोट लगने के कारण डॅक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।