{"_id":"619d3a72ae21ba230f6a9a68","slug":"auraiya-legs-of-child-cut-off-from-train-swing-in-fair-condition-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: मेले में ट्रेन वाले झूले से कटे बच्चे के पैर, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: मेले में ट्रेन वाले झूले से कटे बच्चे के पैर, हालत नाजुक
Wed, 24 Nov 2021 12:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में अजीतमल के मोहल्ला आर्य नगर निवासी एक सब्जी विक्रेता के 10 वर्षीय बच्चे के पैर मेले में ट्रेन वाले झूले से कट गए। आनन-फानन उसे सीएचसी अजीतमल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर से उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
अजीतमल कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर निवासी राजीव पोरवाल सब्जी बेचने का कार्य करता है । बीते 19 नवंबर को बीमारी के चलते उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। गरीबी की हालत को देखते हुए चौथे दिन ही वह अजीतमल प्राचीन मेला स्थल में मेले में सब्जी की दुकान लगाए हुए था।
उसका 10 वर्षीय पुत्र शिवा पोरवाल भी दुकान पर बैठा था। देर शाम अचानक वह झूलों की तरफ चला गया। तथा मेले में लगे ट्रेन वाले झूले पर झूलने लगा। अचानक किसी तरह ट्रेन के झूले से लटक गया। और उसके पैर डिब्बे के नीचे आ गए।
विज्ञापन
जब तक जेनरेटर से चल रहा झूला रोका गया। तब तक उसके दोनों पैर जख्मी हो चुके थे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों आनन-फानन उसे सीएचसी अजीतमल ले आये। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।