फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya-Jalaun Yamuna bridge in poor condition; potholes increase risk of accidents.

Auraiya News: औरैया-जालौन यमुना पुल बदहाल, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा

Tue, 04 Aug 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Auraiya-Jalaun Yamuna bridge in poor condition; potholes increase risk of accidents.
पानी भरे यमुना पुल से गुजरते वाहन। संवाद
औरैया। औरैया-जालौन जिलों को जोड़ने वाला यमुना पुल बदहाल अवस्था में पहुंच गया है। रखरखाव के अभाव में यह पुल राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर स्थिति से बेखबर बने हुए हैं। इससे हर दिन हजारों लोग जोखिम भरा सफर तय करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर मामूली बढ़ा है। इसका सीधा असर एक किलोमीटर लंबे पुल पर दिख रहा है। पुल के जर्जर स्लैब और जगह-जगह बने गड्ढों में जलभराव है। इससे वाहन चालकों को सड़क की गहराई का अंदाजा नहीं मिल पा रहा है। बाइक सवार संतुलन खोकर गिर रहे हैं। वहीं भारी वाहनों के पलटने का खतरा हर वक्त बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल दोनों जिलों के बीच व्यापार और आवागमन की मुख्य जीवन रेखा है। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने जल्द पुल की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने पुल को दिखवाकर दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राहगीरों की समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed