फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya interstate gang of crooks were arrested eight

औरैया के अंतर्राज्यीय गैंग के आठ बदमाश धरे गए

Tue, 22 Mar 2016 11:32 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 22 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Auraiya interstate gang of crooks were arrested eight
पुलिस लाइन में हत्थे चढ़े बदमाश - फोटो : amar ujala beuro
पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने तेल से लदे टैंकर और ट्रक लूटने वाले औरैया जिले के गैंग का मंगलवार को पर्दाफाश किया। गैंग के सक्रि य सदस्य तेल लदे ट्रकों को फैक्ट्रियों के पास से ही रडार पर ले लेते थे। इसके बाद एनएच-टू पर कहीं भी ट्रक को वैगन आर, कोरियर वाहन सवार बदमाश ओवरटेक कर लूट लेते थे। ट्रकों के चालक, खलासी को जबरन नशीला पदार्थ पिला देते थे। घटनाओं को अंजाम देकर तेल औरेया के ही ट्रांसपोर्टर के माध्यम से फैक्ट्री मालिक को बेचा जाता था।  
विज्ञापन


खुलासा-1
15 नवंबर 2015 को खागा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर उमरा गांव के पास कंटेनर चालक रामनिवास और खलासी श्याम सिंह तोमर निवासी वानमोर जिला मुरैना मध्यप्रदेश को बंधक पाया गया था। चालक से बदमाश चॉकलेट भरा कंटेनर लूट ले गए थे। बदमाश कंटेनर ठिकाने नहीं लगा सके थे। लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। धरे गए बदमाशों ने लूट स्वीकार की है।
विज्ञापन


खुलासा-2
11 मार्च 2016 को सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज हाईवे से राजस्थान नदवई पीआर ऑयल मिल से सरसों का तेल लदे टैंकर के चालक संजय यादव निवासी बखामंडी सिवान बिहार को लूट लिया था। फिर 20 लाख का तेल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने एफआईआर चोरी की दर्ज की थी। अब लूट की धारा बढ़ाई है। यहां का चोरी तेल औरैया की फैक्ट्री से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा-3
30 जनवरी 2016 को थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी मोड़ के पास राजस्थान प्रांत के लालसोट जिला जमुई बिहार थाना झाजा दुर्गा मंदिर निवासी राजेश कुमार को बेहोश कर तेल भरा टैंकर लूट कर फरार हो गए थे। टैंकर में 15 लाख कीमत का सरसों का तेल था। टैंकर को पुलिस ने मैनपुरी से बरामद किया है।

खुलासा-4
12 मार्च 2016 को थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा मोड़ पर टैंकर चालक देवेन निवासी कोलकाता जिला उरई जालौन के गढ़वा से तेल उतारकर बंगाल जा रहा था। टैंकर चालक को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद टैंकर बदमाश लूट ले गए थे। इस टैंकर की बरामदगी में पुलिस जुटी है।
 
यह धरे गए बदमाश
नाम                 पता
शिवम रैदास        पुरवा तारा जिला औरैया  
सनी सिंह सेंगर     पंडरपुर सहार औरैया
संजय कश्यप उर्फ संजू सहार औरैया
संजय तिवारी          सहार औरैया
मनोज दुबे           सहार औरैया (कथित पत्रकार)
पुष्पेंद्र गुप्ता            राणानगर दिबियापुर औरैया
रविकांत अगिभनहोत्री    औरैया शहर कोतवाली
श्रीकांत त्रिपाठी        राणानगर औरैया

फरार बदमाश
अनिल यादव लच्छीरामपुर का पुरवा औरैया
उमेश शर्मा सहार जिला औरैया
बब्लू पाल निवासी फतुआपुर कन्नौज
मुकेश पाल निवासी फ तुआपुर कन्नौज

बंगाल में टैंकर लूटने पर ट्रांसपोर्टरों ने कराई घटनाएं
दिबियापुर स्थित आरके टूर ट्रैवेल्स एंड ट्रांसपोर्ट के मालिक रविकांत अगिभनहोत्री और श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट से गए तीन तेल लदे टैंकर पश्चिम बंगाल से गायब हो गए थे। इससे तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। क्योंकि पेनाल्टी भरने से नुकसान हुआ था। इसके बाद हम लोग नुकसान की भरपाई के लिए टैंकर लुटवाने लगे थे। ट्रांसपोर्ट का काम होने के नाते तेल लदे टैंकरों की खबर मिलती थी। अधिकांश टैंकरों में तेल राजस्थान से लोड होता है। लच्छीराम का पुरवा निवासी अनिल यादव कुख्यात बदमाश और कोरियर गाड़ी का ड्राइवर है। वह तेल लोड टैंकर की मुखबिरी करता था। औरैया आने के बाद बाकी गैंग के साथ कानपुर देहात, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी तक चालक खलासी को बेहोश कर लूट लिया जाता था।

बेला के सपा विधायक के रिश्तेदार फैक्ट्री मालिक
औरैया की विधानसभा बेला के सपा विधायक के करीबी रिश्तेदार फैक्ट्री मालिक पुष्पेंद्र गुप्ता उर्फ बिल्लू को पुलिस वारदातों में शामिल बता रही है। चोरी का तेल ठिकाने लगाने के लिए फैक्ट्री साईं एग्रो प्रोसेसिंग में टैंकर ले जाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक पुष्पेंद्र को विधायक का पुलिस भतीजा बता रही है।

औरैया पुलिस को हत्यायुक्त लूटों में धरे गए बदमाशों पर शक
थरियांव एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि औरैया पुलिस फफूंद में हत्या के बाद ट्रक लूटकांड, दिबियापुर में ट्रक लूटकांड, अजीतमल में ट्रक लूटकांड की हुई घटनाओं को लेकर  पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि इन्हीं बदमाशों ने घटनाएं की हैं। इन्हें रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।

अनिल यादव की तलाश में गुजरात पुलिस
कोरियर वाहन का ड्राइवर अनिल यादव राजस्थान में ड्राइविंग करता है। वहीं से ट्रांसपोर्टर और साथी बदमाश शिवम, सनी, संजू, संजय तिवारी को मुखबिरी करता है। उसके खिलाफ गुजरात के अहमदाबाद में कई लूट के मुकदमे दर्ज हैं। औरैया जिले में भी कई मामले दर्ज  हैं।

टीम पुरस्कृत और बरामदगी
हाइवे के लुटेरों के खुलासे में थरियांव एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला, क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय सेठ, स्वॉट प्रभारी नसीम आलम, सर्विलांस प्रभारी राजेश सिंह, एसआई तपेश मिश्रा, मोहम्मद अली, तौहीद, तौकीर, आनंद, संदीप उपाध्याय, मुरलीधर को पांच हजार का पुरस्कार दिया गया है। टीम ने आरोपियों में शिवम व सनी से दो तमंचे, 15 ड्रम सरसों का तेल, चॉकलेट लदा कंटेनर, तेल लदा गायब खाली टैंकर मैनपुरी जिले से बरामद किया है।


सटीक लोकेशन नहीं हाईवे पर कहां से लूटे गए थे चालक
टैंकर लूटपाट की घटनाओं के सटीक स्थानों को पुलिस ट्रैस नहीं कर पाई है। पुलिस कानपुर देहात से कौशांबी जिले तक घटनाएं होने का दावा कर रही है। पुलिस ने इसी वजह से पहले टैंकर लूट की एफआईआर चोरी में दर्ज की थी। इसके बाद चालकों से सख्ती से पड़ताल की। चालक बेहोशी हालत में घटना के बाद इलाहाबाद और कानपुर में इलाज को भर्ती हुए थे। इससे साफ हो गया है कि फतेहपुर घटनास्थल को लेकर आशंका पैदा हो गई थी। पुलिस को सर्विलांस से लुटेरों के लोकेशन का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed