फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya, Farmer's body found lying in the plot, fear of murder

औरैयाः प्लाट में पड़ा मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Fri, 15 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Auraiya, Farmer's body found lying in the plot, fear of murder
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते सीओ सुरेद्र नाथ यादव। संवाद - फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। संदिग्ध हालात में गुरुवार दोपहर एक किसान का शव पाता-फफूंद रोड पर खेत के किनारे प्लाट में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटें और मुंह से खून निकल रहा था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीण व परिजनों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

फफूंद के तैयबपुर पतरा निवासी विनोद कुमार यादव (45) किसान थे। पत्नी मिथलेश ने बताया कि बुधवार सुबह घर में खाना खाने के बाद पति औरैया जाने की बात कहकर साइकिल से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं आए तो खोजबीन चालू की। देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर सरैया गांव के बच्चे पाता-फफूंद रोड पर प्लाटिंग के पास खड़े पेड़ से जमुना तोड़ने गए तो शव पड़ा देख ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। परिजन पहुंचे तो देखा कि विनोद के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर चोटों के निशान थे, पास में ही साइकिल पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई। सूचना पर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव व फफूंद थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। मिथलेश ने पुलिस को बताया कि उसके खेतों के पास प्लाटिंग हो रही है। खेत तक जाने के लिए मुख्य सड़क से एक सरकारी चक रोड भी है, जो गायब हो चुकी है।
उसी चकरोड के लिए पति तीन दिन से भागदौड़ कर रहे थे। मंगलवार को लेखपालों की टीम ने चकरोड नापा था, जिसकी कार्रवाई के संबंध में बुधवार सुबह पति औरैया जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस ने परिजनों व मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। भतीजे राहुल ने थाने में पोस्टमार्टम कराए जाने के संबंध में तहरीर दी। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पिता की तलाश में शाम से लेकर रात तक भटके बच्चे
किसान की एक बेटी सृष्टि (15) व बेटा यश (9) हैं। किसान पत्नी व बच्चों से औरैया जाने की बात कहकर निकले थे। बच्चों ने पिता से औरैया से कुछ समान लाने के लिए कहा था। पिता के नहीं आने पर दोनों बच्चों ने पूरे गांव में उनकी तलाश करते रहे। जब गुरुवार दोपहर तक वह मिले तो उनकी सांसें थम चुकीं थीं। बच्चों को क्या पता था कि बुधवार को उनकी पिता से आखिरी मुलाकात है। इसके बाद से उनके सिर से पिता का हाथ हट जाएगा।

विनोद कुमार यादव की फाइल फोटो। संवाद

विनोद कुमार यादव की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद

घटना के बाद गमगीन बैठे परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed