{"_id":"62e180dd91e990098a4966a3","slug":"auraiya-electricity-of-12-villages-disrupted-for-more-than-15-hours-auraiya-news-knp709836453","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया : 15 घंटे से अधिक बाधित रही 12 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया : 15 घंटे से अधिक बाधित रही 12 गांवों की बिजली
विज्ञापन
कंचौसी। असेनी उपकेंद्र से नोगवा फीडर कंचौसी लाइन में मंगलवार की रात दो बजे फाल्ट आ गया। इससे 12 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात भर लोग बिजली आने और फाल्ट ठीक होने का इंतजार करते रहे। बुधवार को देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न आने से ग्रामीण आक्रोश जताते रहे।
कंचौसी क्षेत्र में तीन उपकेंद्रों असेनी, ककोर मुख्यालय फीडर और कानपुर देहात के झींझक फीडर से आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को असेनी उपकेंद्र के नोगवा फीडर की लाइन में रात दो बजे फाल्ट आ गया। इससे पुरवा महिपाल, नोगवा, अमरपुर, बट्टहा, सुंदरपुर, रंजीतपुर, लछियामऊ, कनमऊ, विजई पुरवा समेत 12 गांवों की बत्ती गुल हो गई। लोग रातभर बिजली आने का इंतजार करते रहे।
सुबह होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर बिजली न आने की जानकारी दी। बिजली न आने पर सबसे ज्यादा परेशानी पानी की रही। लोग हैंडपंप पर बाल्टी लेकर खड़े नजर आए। ग्रामीण रामसिंह, राजू, कमलेश, अनुराग गौर, रिंकू, सोनू शर्मा आदि ने बताया एक सप्ताह से लगातार फाल्ट और कटौती हो रही है। इससे कारोबार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। जेई असेनी राजेश सिंह ने बताया कि फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही है। फाल्ट ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द आपूर्ति बहाल की जाएगी।