{"_id":"61b5db115475e812102f9cbb","slug":"auraiya-dcm-overturned-uncontrollably-due-to-driver-taking-nap-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: अचानक ब्रेक लगाने से बेकाबू होकर पलटी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: अचानक ब्रेक लगाने से बेकाबू होकर पलटी डीसीएम, चालक की मौत
Sun, 12 Dec 2021 04:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Dec 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में सदर कोतवाली के मंडी गेट के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में चालक की केबिन में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को केबिन से बाहर निकाल शिनाख्त की।
परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानपुर देहात जिले के सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर निवासी जैकी यादव (30) रविवार दोपहर डीसीएम लेकर भाड़ा लेने औरैया के करमपुर आ रहा था।
जैसे ही वह डीसीएम लेकर मंडी गेट के पास हाईवे पर पहुंचा, तभी अचानक से उसने ब्रेक लगा दिया। इससे बेकाबू हुई डीसीएम पलटने के साथ हाईवे किनारे रखे पत्थरों से जा टकराई। हादसे में चालक की केबिन में बुरी तरह फंस कर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम की केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव की पहचान करके परिजनों को सूचना दी।
कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक तेज रफ्तार में था और अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।