{"_id":"60a10bbb7eefa448f1489859","slug":"auraiya-coronavirus-cases-covid-19-pandemic-former-mla-indrapal-singh-died-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: पूर्व विधायक इंद्रपाल सहित तीन की मौत, औरैया में 54 नए केस मिले, 206 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: पूर्व विधायक इंद्रपाल सहित तीन की मौत, औरैया में 54 नए केस मिले, 206 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती
Sun, 16 May 2021 05:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 May 2021 05:41 PM IST
सार
पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह को फेफड़ों में संक्रमण के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। तीन मौतों के साथ औरैया जिले में अब मृतकों की संख्या 147 हो गई है।
विज्ञापन
इंद्रपाल सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले में रविवार को पूर्व विधायक समेत तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 54 नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच का दायरा बढ़ा रहा है। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व विधायक इंद्रपाल सिंह का सैफई में इलाज चल रहा था।
उन्हें फेफड़ों में संक्रमण के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। तीन मौतों के साथ जिले में अब मृतकों की संख्या 147 हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9808 है। पहले से संक्रमित 206 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब तक 8362 मरीज ठीक हो चुके हैं।
एक्टिव केस 1299 बचे हैं। चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में 33 गंभीर संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि जिले के बाहर के 18 अस्पतालों में 30 गंभीर मरीज भर्ती हैं। जनपद में अब एक्टिव हॉटस्पॉट 233 हैं। लखनऊ लैब से 984 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। बताया कि स्वास्थ्य टीमों ने जगह-जगह शिविर लगाकर 1500 से अधिक सैंपल लिए हैं।