फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: bride was ready for seven rounds, groom family asked for 50 thousand before the wedding

औरैया: सात फेरों के लिए तैयार बैठी थी दुल्हन, बरात से पहले 50 हजार मांगे, नहीं हुए फेरे

Sat, 01 May 2021 10:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 May 2021 10:18 PM IST
सार

बरात से पहले दूल्हे के पिता ने 50 हजार रुपये की मांग कर दी। मामला थाने तक जा पहुंचा। शनिवार दोपहर तक पुलिस दोनों पक्षों को समझाती रही।

विज्ञापन
Auraiya: bride was ready for seven rounds, groom family asked for 50 thousand before the wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

औरैया के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर में शुक्रवार को बरात से पहले दूल्हे के पिता ने 50 हजार रुपये की मांग कर दी। मामला थाने तक जा पहुंचा। शनिवार दोपहर तक पुलिस दोनों पक्षों को समझाती रही। सहमति न बनने पर लड़की पक्ष ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। 
विज्ञापन


हिम्मतपुर निवासी रामपाल ने बताया कि उसने पुत्री की शादी कन्नौज जनपद के मदारीनगरा निवासी दिलीप पुत्र कमलेश से तय की थी। 28 अप्रैल को तिलक  हुआ। जिसमें उसने एक बाइक दी थी। 30 अप्रैल को बरात का समय आया तो दूल्हे के पिता ने दहेज में 50 हजार रुपये की मांग कर दी। लड़की के पिता ने असमर्थता जाहिर की तो सामान फेंक दिया और शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


मामला बढ़ता देख यूपी 112 से पुलिस बुला ली गई। लड़की के पिता रामपाल ने दरवाजे पर बदसलूकी किए जाने की बात कही। इस पर पुलिस दोनों पक्षों में समझौते के लिए थाने ले गई। शनिवार दोपहर तक बात नहीं बनी। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष की शिकायत पर  कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed