{"_id":"5f133c578ebc3e63d9126496","slug":"auraiya-auraiya-news-knp5719595109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता प्रापर्टी डीलर की तलाश को माता-पिता के डीएनए सैंपल से ली जाएगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता प्रापर्टी डीलर की तलाश को माता-पिता के डीएनए सैंपल से ली जाएगी मदद
विज्ञापन
औरैया। एक पखवारे बाद भी लापता प्रापर्टी डीलर पता न चलने पर परिजनों ने शनिवार को एसपी से मिलकर जल्द खोजने की गुहार लगाई। इस दौरान पूछताछ में परिजनों ने कुछ लोगों पर शंका जताई है। एसपी ने शंका के आधार वाले व्यक्तियों की तलाश शुरू करा दी है। माता-पिता का डीएनए सैंपल भी लिया जाएगा।
दिबियापुर रोड पर 5 जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे की कार मिली थी, वे उसमें नहीं थे। प्रॉपर्टी डीलर का पता लगाने में पुलिस ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। इसको लेकर अमित के परिजनों में आक्रोश है।
शनिवार को अमित के परिजनों ने एसपी सुनीति से मिलकर अमित की तलाश में हो रही देरी पर सवाल उठाए। इस बीच परिजनों ने एसपी को कुछ ऐसे लोगों के भी नाम बताए हैं। जिनका अमित के लापता होने में हाथ हो सकता है। एसपी सुनीति ने बताया कि अमित दुबे के औरैया से लापता होने की घटना को लेकर वे प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
इस घटना के तार औरैया व कानपुर देहात से जुड़े होने के चलते दोनों जिलों में पुलिस की गतिविधियां तेज कर दी गईं हैं। अमित की तलाश के लिए उसके माता-पिता का डीएनए सैंपल भी कराने की तैयारी है। सोमवार को अमित के माता-पिता का डीएनए सैंपल लिया जाएगा।
जिसको आसपास के सभी जिलों को भी भेज दिया जाएगा। जिससे हर स्तर पर अमित की तलाश की जा सके।