फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: A wooden trolley fell on an innocent child playing at uncle's door, died

औरैया : चाचा के दरवाजे पर खेल रहे मासूम पर गिरी लकड़ी की ट्राली, मौत

Tue, 19 Jul 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: A wooden trolley fell on an innocent child playing at uncle's door, died
फोटो19एयूआरपी 19- मृतक मासूम श्याम फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। चाचा के घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर ईंट ढोने वाली लकड़ी की ट्राली गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी रूपराम का बेटा श्याम (4) मंगलवार को चाचा गोरेलाल के घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान दीवार से टिकी भट्ठे पर ईंट ढोने वाली लकड़ी की ट्राली उसके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन

ट्राली के नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे ट्राली के नीचे से निकालकर तत्काल 50 शैया जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद श्याम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरेलाल ने बताया कि ईंट पाथने व कच्ची ईंटों को लकड़ी की ट्राली से भट्ठे तक ले जाने का काम करते हैं। बारिश का मौसम शुरू होने के कारण भट्ठे पर काम बंद हो गया है। इस कारण से लकड़ी की ट्रालियां लाकर घर के बाहर खड़ी कर दी थीं। चबूतरे पर खेलते समय ट्राली श्याम के सिर पर गिर गई।

फोटो19एयूआरपी 20- मासूम की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद

फोटो19एयूआरपी 20- मासूम की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed