फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Attendance system started with biometric machine in medical college

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी व्यवस्था

Fri, 03 May 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Attendance system started with biometric machine in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किसी तरह की हीलाहवाली न हो इसे लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था अपनाई है। सुबह अस्पताल आने से लेकर जाने तक कर्मचारियों से लेकर स्टाफ बायोमेट्रिक मशीन की मॉनिटरिंग में रहेगा।
जिले के मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में मील का पत्थर साबित हो इसे लेकर तमाम काम चल रहे हैं। बुनियादी व्यवस्थाओं को इस तरीके से जुटाया जा रहा है कि मरीजों को दिक्कत न हो। खास तौर पर विभागों की शिफ्टिंग भी इसी क्रम में हो रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को समय से डाॅक्टर व अन्य स्टाफ स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए उपलब्ध हो इसे लेकर जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है। समय से ड्यूटी की माॅनीटरिंग करने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था अपनाई गई है। मेडिकल कॉलेज में तैनात 60 से ज्यादा चिकित्सक व स्टाफ की तैनाती को इस क्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कॉलेज आने से लेकर जाने तक बायोमेट्रिक मशीन में हाजिरी लगानी सुनिश्चित की गई है। प्राचार्य के कार्यालय में इस मशीन को व्यवस्थित किया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाह ने बताया कि बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था अपनाई गई है। इससे काफी कुछ व्यवस्थाएं पारदर्शी होंगी। समय से कर्मचारी व चिकित्सक आने व जाने के लिए मशीन से मानीटरिंग कराई जाती है। रजिस्टर व्यवस्था भी अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed