{"_id":"69e28a79ae633fc9870c5b8c","slug":"attempted-robbery-of-a-lawyer-near-yamuna-bridge-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143222-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अधिवक्ता से यमुना पुल के पास लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अधिवक्ता से यमुना पुल के पास लूट का प्रयास
Sat, 18 Apr 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
औरैया। जालौन से लौट रहे एक अधिवक्ता और उनके परिवार के साथ यमुना पुल के पास शराब के नशे में आरोपियों ने लूट का प्रयास किया। उनकी गाड़ी के आगे कार अड़ा दी। गाली-गलौज करते हुए आरोपी हाथापाई उतारू हो गए। दूसरी गाड़ी और पुलिस को आता देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी दिनेश सिंह चौहान अधिवक्ता हैं। बृहस्पतिवार परिवार के साथ जालौन के कस्बा उरई रिश्तेदार की शादी में गए थे। वहां से देर रात घर जाते समय करीब सवा 12 बजे वह यमुना पुल के पास पहुंचे। वहां अपनी बेटी के बाथरूम जाने के लिए गाड़ी रोकी। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कानपुर देहात नंबर की कार सवार वहां पहुंचे और उनकी गाड़ी के आगे अपनी कार अड़ा दी।
अधिवक्ता का आरोप है कि कार में छह अज्ञात युवक सवार थे, जो पूरी तरह शराब के नशे में धुत थे। जैसे ही वे गाड़ी से नीचे उतरे, युवक उनके साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गए। इसे परिवार सहम गया। इसी बीच पीछे से एक अन्य गाड़ी वहां रुकी और उसमें सवार लोग बीच-बचाव करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आता देख आरोपी युवक घबरा गए। आरोपियों में एक युवक मौके से भागकर जंगल की तरफ भाग गया। अन्य आरोपी कार से भाग गए।
विज्ञापन
अधिवक्ता दिनेश सिंह चौहान ने लूटपाट करने या जान से मारने की आशंका जताई है। अब पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।