{"_id":"6524415f2e187a081d0fecc7","slug":"attempt-to-assault-doctor-by-being-rude-report-filed-auraiya-news-c-211-1-aur1003-3870-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डॉक्टर से अभद्रता कर मारपीट की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डॉक्टर से अभद्रता कर मारपीट की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
शहर स्थित 50 शैया जिला अस्पताल में रविवार को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से अस्पताल पहुंचा मरीज डिस्पेंसरी खुलवाने की मांग पर अड़ गया। इसी बीच आरोपी ने डॉक्टरों से मारपीट करने का प्रयास किया। पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
50 शैया जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंह ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। बताया कि रविवार को वह इमरजेंसी में मरीज देख रहे थे। दोपहर करीब एक बजकर 50 मिनट पर ब्रह्मनगर निवासी विपिन त्रिपाठी ने अपनी बेटी के लिए खांसी-जुकाम की दवाई की मांग की। इस पर उन्होंने रविवार के चलते अस्पताल की डिस्पेंसरी बंद होने की बात कही। यह सुनकर इस पर आरोपी उसने बहस करने लगा। आरोपी ने मौके पर भीड़ एकत्र कर उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने करने की कोशिश की।
कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
मामले में जांच करने अस्पताल पहुंचे सीएमओ
औरैया। अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुई अभद्रता के मामले में सोमवार सुबह सीएमओ सुनील कुमार वर्मा ने अस्पताल पहुंच पीड़ित डॉक्टर के बयान दर्ज किए। इस दौरान अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी डॉक्टर के साथ अभद्रता करते व डॉक्टर को पीटने के लिए जूता उतारते हुए दिखा। सीएमएस डॉक्टर राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि अभी तक डॉक्टर या मरीज की ओर से कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।