{"_id":"62d99d86b56c0e48b4662424","slug":"attack-on-prv-two-police-personnel-injured-auraiya-news-knp7087974101","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः पीआरवी पर हमला, दो पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः पीआरवी पर हमला, दो पुलिस कर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस पर सभासद समेत तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। अटसू चौकी से पुलिस फोर्स को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस तीनों नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के जानिस नगर में मंगलवार को पीआरवी झगड़े की सूचना पर पहुंची। वहां पर विनय व योगेंद्र के परिजनों के बीच झगड़ा हो रहा था। पुलिस कर्मी जितेंद्र कुमार व शिव कुमार ने झगड़ा कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस कर्मी जितेंद्र का आरोप है कि जब वह समझा रहे थे। तभी जानिस नगर के सभासद अनीस, निखिल व निक्सन आए और कॉलर पकड़ लिया।
इसके बाद तीनों ने मिलकर दोनों पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। वह किसी तरह उनके चंगुल से बचे और अटसू चौकी में सूचना दी। चौकी से पुलिस फोर्स आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पीआरवी के चालक जितेंद्र की तहरीर के आधार पर सभासद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हैं।