फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Attack on MNREGA workers with sticks

औरैयाः मनरेगा मजदूरों पर लाठियों से हमला

Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attack on MNREGA workers with sticks
अजीतमल कोतवाली में खड़े मजदूर। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के बेरी धनकर गांव में संपर्क मार्ग बना रहे मनरेगा मजदूरों पर सात लोगों ने लाठी-डंडों व फावड़ा से हमला कर दिया। घटना का वीडियो एक मजूदर ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस मारपीट की घटना से इंकार कर सिर्फ धक्का-मुक्का होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बेरी धनकर की प्रधान सावित्री देवी ने बताया कि मनरेगा मजदूर रामनरेश, अजय, राज किशोर, अनिल कुमार, शिवम दुबे, प्रशांत कुमार, विपिन बाबू, सुभाष चंद्र, संजय कुमार, बृजेश कुमार व विनोद कुमार शनिवार सुबह गांव में मनरेगा योजना के तहत संपर्क मार्ग का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान गांव के सात दबंग आए और कार्य में बाधा डालने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे और लात-घ्ंाूसों से पीटने के बाद मजदूरों पर फावड़े से हमला कर दिया। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। मजदूरों ने घटना की तहरीर अजीतमल कोतवाली में दी। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सिर्फ धक्का-मुक्की हुई है। प्रधान द्वारा जानकारी हुई है कि रास्ते की पैमाइश लेखपाल द्वारा की गई थी। जिस पर कार्य चल रहा था तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed