फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   At health and wellness centers, there is a lack of kits in some places and a shortage of medicines in others.

Auraiya News: आरोग्य मंदिरों पर कहीं किट नहीं तो कहीं दवाओं का अभाव

Tue, 01 Sep 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 01 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
At health and wellness centers, there is a lack of kits in some places and a shortage of medicines in others.
बरौनाकलां आरोग्य मंदिर में मरीज को परामर्श देते सीएचओ अजेंद्र कुमार। संवाद
औरैया। गर्भवती महिलाओं से लेकर सामान्य मरीजों को इलाज देने के लिए गांव स्तर पर खोले गए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अव्यवस्था है। सीएमओ का दावा है कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में पर्याप्त दवा व जांच हो रही हैं। सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी ने इसकी पड़ताल की तो दावे खोखले नजर आए। हकीकत में कहीं दवाओं की कमी तो कहीं जांच की किट न होना सामने आया है। इतना ही नहीं जिन आरोग्य मंदिरों में सीएचओ नहीं हैं, वहां एएनएम की ड्यूटी भी नहीं लगाई गई। इससे मरीज मेडिकल कॉलेज व सीएचसी, पीएचसी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

------
किट न होने से बिना जांच के बांटी जा रहीं दवाएं
हाईवे से सटे मुरादगंज क्षेत्र में 10 गांव की 10 हजार आबादी के लिए जगतपुर का आयुष्मान आरोग्य मंदिर अहम है। यहां पर रोजाना 20-25 मरीज आते हैं। जगतपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 1:30 बजे तक सिर्फ आठ मरीज देखे गए थे। यहां पर मलेरिया, डेंगू सहित अन्य जांच की किट उपलब्ध नहीं हैं। मरीज के समस्या बताने पर सीएचओ शशि कुशवाहा दवाएं दे रही हैं। शशि कुशवाहा ने बताया कि जांच किट की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन

-----
दवाओं का स्टॉक नहीं, सीएचसी भेजने पड़ते मरीज
एरवाकटरा क्षेत्र के बरौनाकलां आरोग्य मंदिर इटावा सीमा से सटा है। इससे पांच गांव की छह हजार की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी पर निर्भर हैं। सुबह 11:32 बजे तक 10 मरीजों को दवा जा चुकी थी। सीएचओ अजेंद्र कुमार ने बताया कि मल्टीविटामिन, जलने का मलहम, पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए दवाएं ही नहीं है। सीएचओ ने बताया कि कुल 84 तरह की दवाओं के सापेक्ष 73 उपलब्ध हैं। इसके लिए इंडेंट ऑनलाइन किया है, लेकिन सालाना 30 हजार की दवाओं का बजट खर्च होने से दवाएं कम पड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दो साल से बंद है सिरयावा आरोग्य मंदिर
ब्लॉक बिधूना की ग्राम पंचायत सिरयावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर दो साल से बंद है। दो साल पहले यहां सीएचओ अमन की तैनाती थी। उनकी दूसरी नौकरी लगने से उसने सीएचओ का पद छोड़ दिया था। अब गांव के लोगों को इलाज के लिए पांच किमी दूर बेला सीएचसी या फिर 15 किमी दूर बिधूना सीएचसी जाना पड़ता है। नियमानुसार जहां सीएचओ नहीं होता, वहां एएनएम की ड्यूटी लगाई जाती, लेकिन सिरयावा में ऐसा नहीं हो रहा।
-------
टीकाकरण में ही आती एएनएम
बिधूना क्षेत्र के गांव पूर्वा मुले का आयुष्मान आरोग्य मंदिर करीब दो साल से बंद है। यहां सीएचओ की भर्ती न होने से पद रिक्त है। जब टीकाकरण होता है, तो एएनएम यहां आती हैं। ऐसे ही अटसू कस्बा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर सोमवार को बंद मिला। एएनएम सुधा ने फोन पर बताया कि वह छुट्टी पर है। सीएचओ का ट्रांसफर हो गया है। मंगलवार को मीटिंग है। ऐसे में अब बुधवार को वैक्सीनेशन होने पर आरोग्य मंदिर खुलेगा।
--------
अभी हाल ही में बुखार आया था। जगतपुर आरोग्य मंदिर में जांच की सुविधा न होने की स्थिति में औरैया जिला अस्पताल में जाना पड़ा था।
-कुलदीप कुमार, मुरादगंज
------
पेट में दर्द की समस्या थी। बरौनाकलां आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दवा न मिलने की स्थिति में एरवाकटरा सीएचसी से दवाएं ली थीं।
-अंकित सेंगर, बरौनाकलां
--------
सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 96 तरह की दवाएं होती हैं। हर तीसरे महीने में सीएचओ को पोर्टल के माध्यम से दवा इंडेंट करना होता है। पोर्टल की लगातार निगरानी भी की जा रही है।

-सुरेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed