{"_id":"63a5eb4d121597d15f0b280c232c32b7","slug":"assigned-responsibility-for-the-plantation-kids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी देखरेख की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी देखरेख की जिम्मेदारी
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
Updated Wed, 26 Aug 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों में पौधों के प्रति रुचि पैदा करने को परिषदीय इंगलिश मीडियम माडल प्राइमरी स्कूल नगला जय सिंह में पौधपोरण किया गया। अभियान की शुरूआत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास ने की। इस मौके पर लगाए गए 34 पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी बच्चों के समूह बनाकर उन्हें सौंपी गई।
विज्ञापन
पहले परिषदीय इंगलिश मीडियम स्कूल नगला जय सिंह में पौधरोपण की शुरुआत करते हुए बीएसए राजेश कुमार श्रीवास ने अशोक का पौधा रोपा। उन्होंने विद्यालय के विकास को सहयोग देने का आश्वासन दिया। बीएसए राजेश श्रीवास ने पौधों का जीवन में महत्व बताया।
विज्ञापन
बताते चलें कि वर्तमान में नगला जय सिंह विद्यालय के शिक्षक मनीष कुमार के मार्गदर्शन में छात्रा नेहा कुशवाहा जिले में पौधरोपण अभियान चला रही है।
मनीष के अनुसार विद्यालय में एक ऐसी प्रयोगशाला बना रहा हूं, जिममें बच्चे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े प्रश्नों के उत्तर स्वयं खोजेंगे। प्रधानाध्यापिका अलका यादव, सहायक अध्यापिका सुषमा पोरवाल, दीपा वर्मा, मधुप मिश्रा, जूनियर की प्रधानाचार्य कांती देवी, बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन