फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   As winter progressed, vegetable supply increased, prices halved

Auraiya News: सर्दी बढ़ते ही सब्जी की आवक बढ़ी, कीमतें हुईं आधी

Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
As winter progressed, vegetable supply increased, prices halved
औरैया। सर्दी बढ़ते ही सब्जियों की कीमतों में इन दिनों गिरावट आई है।सब्जी की कम होती कीमतों की वजह मंडी में बढ़ी आवक बताई जा रही है। पिछले करीब 10 दिनों में सब्जी के दामों में 40 से 50 प्रतिशत तक की कमी आंकी गई है।
विज्ञापन

आलू ही नहीं हरी सब्जियों की आवक पिछले लगभग 10 दिनों लगातार बढ़ी है। ऐसे में सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई है। थोक में नए आलू की कीमत 10 से 14 रुपये आ गई है, जो फुटकर में 20 से 25 रुपये बिक रहा है। यही आलू करीब एक माह पहले 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। आलू की कीमत दो माह पहले 50 के पार भी देखने को मिली थी। टमाटर भी 80 से 100 रुपये प्रति किलो जा पहुंचा था। अब टमाटर का भाव 15-20 रुपये प्रति किलो पर आ पहुंचा है। सब्जी विक्रेता कैलाश नारायन ने बताया कि इन दिनों ठंड बढ़ने की वजह से हरी सब्जियों की सप्लाई बढ़ी है। कहीं कोहरा व पाला फसल को खराब न कर दे, इसे लेकर किसान सब्जियों की ज्यादा से ज्यादा तोड़ाई कर मंडी ला रहे है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में सब्जी के दाम कुछ और कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी व उसके दाम तीन महीने के
सब्जी - वर्तमान कीमत - डेढ़ माह पहले के भाव
आलू - 20 रुपये प्रति किलो - 30 से 35 रुपये
मटर - 40 से 50 रुपये प्रति किलो - 80 से 100 रुपये
टमाटर - 15 से 20 रुपये प्रति किलो - 50 से 60 रुपये
गोधी - 20 से 30 रुपये प्रति किलो - 50 से 60 रुपये
मैथी - 40 से 50 रुपये प्रति किलो - 60 से 80 रुपये
गाजर - 30 से 40 रुपये प्रति किलो - 40 से 50 रुपये
लौकी - 20 से 30 रुपये प्रति किलो - 40 से 60 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed