फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   As soon as the stadium is handed over, trials for 16 sports including athletics begin.

Auraiya News: स्टेडियम हैंडओवर होते ही एथलेटिक्स समेत 16 खेलों के ट्राॅयल शुरू

Sat, 24 Feb 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
As soon as the stadium is handed over, trials for 16 sports including athletics begin.
औरैया। एरवाकटरा ब्लाॅक के बढि़न में बनकर तैयार हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम के हैंडओवर होते ही एथलेटिक्स समेत 16 खेलों में ट्राॅयल शुरू होने जा रहे हैं। पांच से सात मार्च तक तीन दिनों में 15 आयु वर्ग से कम वाले बालक-बालिकाओं का ट्राॅयल होगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर होने जा रहे इस ट्राॅयल के बाद मंडल व राज्य स्तर पर ट्रायल होंगे। युवाओं की खेलकूद प्रतिभा को संवारने का प्रयास जिले में पहली बार शुरू हो गया है। करीब साढ़े पांच करोड़ की लागत से एरवाकटरा ब्लाॅक के बढि़न में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। इसका हैंडओवर भी हो चुका है। महज पानी की टंकी निर्माणाधीन है। जिसे बाद में हैंडओवर किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी बीच खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से आवासीय खेल छात्रावासों में चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 16 निर्धारित खेलों के लिए खेल साथी एप पर जाकर ऑनलाइन आवेदन शुरू कराए गए हैं। बढि़न स्टेडियम में पांच से सात मार्च तक तीन दिन ट्राॅयल कराए जाएंगे। इसके लिए जरूरी इंतजाम शुरू करा दिया गया है। जिला स्तर पर ट्राॅयल हो जाने के बाद मंडल व जिला स्तर के चयन को लेकर तिथियां भी निर्धारित कर दी गई है। अलग-अलग विधाओं में अलग दिन ट्राॅयल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स के लिए मांगे गए खिलाड़ियों के ट्रायल में बालक व बालिकाओं के लिए 15 वर्ष से कम आयु निर्धारित की गई है। जिसे लेकर जिले में प्रमुखता से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बालकों का ट्रायल छह मार्च तो बालिका के ट्रायल सात मार्च को होंगे।
आठ से 10 मार्च के बीच मंडल स्तरीय ट्राॅयल कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने तय हैं। यहां पर सभी 16 विधाओं के लिए कोंच के माध्यम में बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इसके बाद 13 से 17 मार्च तक राज्य स्तर पर ट्रायल चलेंगे। युवाओं को अपनी मेधा का इन ट्राॅयल में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके बाद छात्रावास से लेकर खेल में प्रतिभा निखार का सफर शुरू होगा।
16 तरह के खेलों के लिए होने जा रहे ट्राॅयल के लिए अधिकतम आयु 15 वर्ष बालक व बालिका दोनों के लिए निर्धारित की गई है। वहीं जिम्नास्टिक व तैराकी में अधिकतम आयु 12 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके लिए बीएसए, डीआईओएस, प्रधानाध्यापक या अभिभावक का शपथ पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।
जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती, हाकी, वालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाॅल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बाॅक्सिंग, जूडो व हैंडबाल शामिल है।

छात्रावास प्रवेश के लिए 16 तरह की विधाओं के खेलों में ट्राॅयल कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के बढि़न के स्पोर्टस स्टेडियम में एथलेटिक्स को लेकर प्राथमिकता दी जाएगी। खेल साथी एप पर आवेदन मांगे गए हैं। निर्धारित तिथि पर जरूरी कागजात के साथ बालक-बालिका पहुंचे। जिला स्तर के ट्रायल के बाद मंडल व राज्य स्तर के ट्राॅयल कराते हुए चयन किया जाएगा।
-संजीव कुमार वर्मा, उपक्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed