{"_id":"66673b32df0b88dd790ddf9f","slug":"as-soon-as-the-results-of-neet-exam-are-out-eyes-are-on-the-arrangements-of-the-medical-college-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113182-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नीट परीक्षा का परिणाम आते ही मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर टिकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नीट परीक्षा का परिणाम आते ही मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर टिकी नजर
विज्ञापन
औरैया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने चिचौली स्थित निर्माणाधीन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (हाॅस्पिटल कॉम्प्लेक्स) में पहुंचकर कार्यदाई संस्था सहित ठेकेदार व अन्य अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराएं। इससे आगामी सत्र में छात्र-छात्राओं को पंजीकृत कर शिक्षण कार्य आदि का लाभ दिया जा सके।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने अब तक किए गए विभिन्न कार्यों लिफ्ट, रैंप, खिड़की, दरवाजे, विभिन्न कक्षों की फिनिशिंग, पंखा, कूलर, एसी, गीजर सहित शिक्षण कार्य व चिकित्सा हेतु विभिन्न उपकरणों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी की। उन्होंने कहा कि छात्रावास के कमरों में समुचित सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित की जाएं। इससे प्रशिक्षणार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
उन्होंने पर्याप्त शिक्षण व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तथा चिकित्सा शिक्षण स्टाफ की भी जानकारी प्राप्त की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार को पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने के लिए मांग पत्र आदि प्रेषित करने को कहा। इससे समय से आवश्यकता के अनुसार स्टाफ मिल सके। बता दें कि नीट परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। अब काउंसलिंग के बाद कॉलेजों का आवंटन होगा।
विज्ञापन
उन्होंने इस मौके पर उपकरणों के लिए निर्मित कक्षों की गुणवत्ता व किए गए कार्यों को देखा और जहां भी फिनिशिंग में कोई कमी दिखी, तो उसे दोबारा सही कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक 100 शैया अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत बृजमोहन, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अभिषेक यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजू रहे।