{"_id":"60830ae08ebc3e8d17723a0e","slug":"arrested-voter-bsf-auraiya-panchyat-chunav-auraiya-news-knp6250519151","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को पैसे बांट रहे बीएसएफ जवान समेत दो को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को पैसे बांट रहे बीएसएफ जवान समेत दो को पकड़ा
विज्ञापन
वोटरोएरवाकटरा (औरैया)। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बरौना कला में प्रधान प्रत्याशी के समर्थन में वोटरों रुपये बांटते हुए बीएसएफ जवान सहित दो को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि एक युवक मौके से भाग निकला। पुलिस पकड़े गए लोगों को थाने लेकर आई है।
पंचायत चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी हर कथकंडे अपना रहे है। गुरुवार रात बरौना कलां में प्रधान प्रत्याशी के समर्थन में रुपये बांटने की खबर पर एरवाकटरा थानाध्यक्ष सुधीर सिंह, बरौना कला चौकी इंचार्ज दिनेश शंकर चौबे गांव पहुंच गए। पुलिस टीम ने मौके से रुपये बांटते हुए बीएसएफ जवान सहित दो को पकड़ लिया, जबकि एक युवक मौके से भाग निकला।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से 21900 रुपये बरामद हुए है। पकड़े गए युवकों में दिलालपुर निवासी गया प्रसाद व छुट्टी पर घर आए बीएसएफ जवान रवि हैं। ये लोग रात लगभग 12 बजे नेम सिंह यादव की पत्नी बरौना कला से प्रधान पद की प्रत्याशी के समर्थन में वोटरों को रुपये बांट रहे थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।