{"_id":"62780dc0a0090a63b24cce56","slug":"arrested-the-lover-who-came-to-threaten-the-groom-auraiya-news-knp695671442","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे को धमकी देने पहुंचे प्रेमी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे को धमकी देने पहुंचे प्रेमी को दबोचा
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज के पास स्थित गांव निवासी युवती की शादी तय होने पर प्रेमी धमकाने के लिए दूल्हे के घर पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान किया है।
दिबियापुर के समीप एक गांव निवासी युवक की शादी सिरसागंज क्षेत्र की युवती से तय हुई है। 10 मई को युवक की शादी है। बरात की तैयारियां घर में धूमधाम से चल रही थीं। इससे पहले दुल्हन का प्रेमी अपने एक साथी के साथ होने वाले दूल्हे के गांव पहुंच गया।
आरोपी युवक ने दूल्हे को धमकी दी कि उसकी होने वाली पत्नी से वह प्रेम करता है। अगर उसने उससे शादी की तो, उसी दिन ही मार दूंगा। घर के सदस्यों ने आरोपी युवक जीतेश यादव निवासी नगला हिमायु सिरसागंज को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक का साथी बाइक से भाग गया। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांति भंग में चालान किया गया है।