फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   arrest a frod ips

पुलिस अधिकारियों पर रौब गांठने वाले को पुलिस ने दबोचा

Sat, 13 Jul 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
arrest a frod ips
औरैया। फेसबुक पर आईपीएस के नाम से आईडी बना पुलिस अधिकारियों पर धौंस जमाने वाले एक शख्स को पुलिस ने दबोच लिया। इस मामले में सक्रिय हुई एसपी ने सर्विलांस व एसओजी टीमों को लगाया तो फ्राड आईपीएस की पोल खुल गई। पकड़ा गया युवक बीएससी का छात्र है। उसका कहना है कि वह आईपीएस से प्रभावित है, उनके जैसा बनना चाहता है, इसलिए ऐसा किया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले के पुलिस अधिकारियों के पास महाराष्ट्र में तैनात आईपीएस नूर अल हसन के नाम से एक फोन लगातार आ रहा था। वह अधिकारियों को लगातार अर्दब में लेने का काम कर रहा था। अचानक उसने एक दिन एसपी सुनीति को फोन किया। एसपी को उसकी बातचीत से शक हुआ तो उन्होंने फोन को सर्विलांस पर लगवाया।
विज्ञापन

फोन की लोकेशन स्थानीय मिली तो सर्विलांस टीम चौंक उठी, पुलिस के अन्य अधिकारियों को भी मालूम हुआ तो वह सक्रिय हो गए। एसओजी टीम ने महाराजपुर थाना सहायल में छापा मारकर संजय पुत्र श्रीराम चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में संजय ने बताया कि वह नूर अल हसन से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने उनके कई सारे वीडियो देखे। वह उनके जैसा बनना चाहता था। इसलिए फेसबुक पर उनके नाम से आईडी बनाई और अधिकारियों को उनकी स्टाइल में फोन किया। आईडी को दस दिन बाद बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed