फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Apply for Project Alankar by 30th June

Auraiya News: 30 जून तक प्रोजेक्ट अलंकार के लिए करें आवेदन

Mon, 24 Jun 2024 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Apply for Project Alankar by 30th June
औरैया। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूलों के कायाकल्प को लेकर शासन स्तर से आवेदन मांगे गए हैं। भवन निर्माण से लेकर मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए इस्टीमेट बनाकर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का मैनेजमेंट आवेदन करेगा।
विज्ञापन

जिले में 60 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से कई स्कूलों के भवन जर्जर हालत में है। पिछले शिक्षण सत्र में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत किए गए आवेदन में जनसहयोगी इंटर कॉलेज अमावता का चयन हुआ था। जिसमें निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार आवेदनों को लेकर 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए इन स्कूलों के मैनेजमेंट को इस्टीमेट बनवाते हुए आवेदन करने के निर्देश डीआईओएस ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत आवेदन करने के लिए स्कूल के संचालन अवधि के लिए न्यूनतम 75 वर्ष का समय पूरे हो जाने की शर्त रखी गई है। वहीं छात्र संख्या 300 से ज्यादा होनी चाहिए। स्कूल के मैनेजमेंट को कुल लागत का 25 फीसदी देना होगा जबकि शासन स्तर से 75 प्रतिशत का सहयोग मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन की हार्ड कापी जमा होगी। जिला स्तरीय समिति इसका अवलोकन करेगी। इसके बाद कार्यदायी संस्था आवेदन करने वाले स्कूल का भौतिक सत्यापन करेगी। जरूरी मानकों को जांचेगी। इसके बाद डीआईओएस स्तर से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। चयन होने के बाद स्कूलों में जरूरी काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
वर्जन
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूलों के मैनेजमेंट को 30 जून तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है। समय रहते इस्टीमेट बनवाते हुए आवेदन कर दें। संस्थानों की जरूरतों को काफी हद तक पूरा किया जाएगा।
-एसपी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed