फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Application date extended for National Income and Merit Based Scholarship Examination Scheme

Auraiya News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा योजना की आवेदन तिथि बढ़ी

Tue, 03 Sep 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Application date extended for National Income and Merit Based Scholarship Examination Scheme
औरैया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। हालांकि परीक्षा की तिथि 10 नवंबर निर्धारित है। बता दें कि पास लाभार्थियों को चार वर्षों में 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़ाकर अब 30 सितंबर तक किया गया है। मालूम हो इस छात्रवृत्ति के लिए डाक या अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र को बेवसाइट www.entdata.co.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वह छात्र ही आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2023-24 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से पास हो और वर्ष 2024-25 में किसी अशासकीय सहायता प्राप्त, राजकीय, स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ का अध्ययनरत छात्र हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले छात्र के अभिभावकों की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख से अधिक की नहीं होनी चाहिए। आवेदन करते समय सभी अभ्यार्थियों को तहसीलदार या किसी सक्षम अधिकारी से आय व जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र के साथ आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड न करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी के रूप में माना जाएगा। आवेदन करने के लिए छात्र से कोई शुल्क नहीं लगेगा।


---------------------------

छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि पांच सितंबर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है। छात्रवृत्ति योजना के संबंध में छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। इस बार पिछले सालों की अपेक्षा अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद नजर आ रही है।- संजय शुक्ला, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed